कर्नाटक के लिए कांग्रेस की CEC की बैठक, गुरुवार को जारी हो सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति, ( सीईसी) ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया और बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है. पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी. सीईसी की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ' कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर सहमति बनी है. कल सुबह 11:00 बजे से पहले सूची जारी कर दी जाएगी.' सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप के भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने को लेकर सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा, ' कर्नाटक का चुनाव गंभीर मुद्दा है, कोई मनोरंजन और फिल्म नहीं है. अब कर्नाटक में भाजपा को कोई नहीं बचा सकता. 'उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थिति यह हो गई है कि उसके नेता कर्नाटक में चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं.

कांग्रेस ने पिछले दिनों 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xV5qdJm

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू