किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही? Curd Side Effects फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Curd Side Effects: गर्मियों में दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है. दूध से बना दही प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता है साथ ही फर्मेंटेड होने के कारण इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया सेहत के लिए फायदमेंद होते हैं. इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम के लिए पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. इतने सारे गुणों से भरपूर होने के बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जिनके लिए दही का सेवन फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए. 

क्या डायबिटीज रोगियों को खाना चाहिए मीठा तरबूज? Watermelon में कितनी शुगर होती है? जानें तरबूज के 8 फायदे

गैस-ब्लॉटिंग

दही भारी होता है जिस वजह से इसका सेवन उन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है जिनको पेट से जुड़ी समस्या होता है. इसके अधिक सेवन से गैस और ब्लॉटिंग की समस्या बढ़ जाती है. हालांकि इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स सेहत को फायदा पहुंचाते हैं लेकिन गैस और ब्लॉटिंग होने पर यह परेशानी का कारण बन सकता है. 

Healthy Diet: अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स बढ़ाते हैं बीमारियों का खतरा, इन 4 फूड्स की बजाय ये हेल्दी ऑप्शन्स अपनाएं

यूरिक एसिड

दही में प्रोटीन भरपूर मात्रा में इसलिए इसके सेवन से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है जो गठिया के दर्द का कारण बन सकता है. दरअसल यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर डॉक्टर प्रोटीन युक्त भोजन करने को मना कर देते हैं. ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाना एक दर्दनाक स्थिति है. इससे जोड़ों में दर्द, ऊंगलियों में, एड़ियों में दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है. तो अगर आप भी अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखना चाहते हैं ऐसे में जरूरी है कि आपको अपनी डाइट के बारे में पता होना चाहिए.

अस्थमा 

अस्थमा से पीड़ित लोगों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए. इसकी तासीर ठंडी होती है जिस वजह से परेशानी की वजह बन सकता है. यदि आपको इसका सेवन करना हैं तो एक बार डॉक्टर से पूछने के बाद ही सही समय और सही मात्रा में इसका सेवन करें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Weight loss और Blood Sugar कंट्रोल करेगी एक कप कॉफी, बस बनाते वक्त ध्यान रखें ये एक बात...



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0YazJXg

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू