"मुझे EVM पर भरोसा है क्योंकि...", बोले NCP नेता अजित पवार
2024 में होने वाले आम चुनाव और इस साल देश के अलग-अलग राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इन सब के बीच NCP के प्रमुख नेता अजित पवार ने EVM को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि EVM पूरी तरह से भरोसा करने योग्य है , इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता. साथ ही उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां चुनाव में हार जाती हैं वो अपनी हार के लिए EVM को ही दोष देते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि EVM को दोष देना जनादेश का अपमान करने जैसा है.
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने 'अजीत पवार नॉट रीचेबल' की खबर पर सफाई देते हुए बेवजह बदनामी करने पर नाराजगी जताई.उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूरे महाराष्ट्र में लगातार दौरे हो रहे थे. भीड़ में ठीक से आराम नहीं मिल रहा था. गरमी और ठीक से नींद न आने के कारण पित्त की समस्या बढ़ गई और तबीयत बिगड़ गई.
उन्होंने कहा कि यही कारण था कि मैंने दौरा छोड़कर डॉक्टर की सलाह पर दवाई ली और जीजाई के पुणे स्थित आवास पर आराम कर रहा था. अजित पवार ने कहा, "बिना किसी औचित्य के कोई किसी को कितना बदनाम कर सकता है, इसकी एक सीमा होती है.
माना कि हम सार्वजनिक व्यक्ति हैं इसलिए मीडिया को हमारे बारे में रिपोर्ट करने का अधिकार है. लेकिन बिना किसी सत्यापन के गलत खबरें चलाना सही नहीं है.अजित पवार ने मीडिया को सलाह दी कि वह सुनिश्चित करके ही खबरें चलाएं. उन्होंने कहा कि मीडिया में अपने बारे में खबरें देखकर वो व्यथित हैं.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/A0DX5VL
Comments
Post a Comment