"PM मोदी पर भरोसा'': बारिश में भीगते प्रधानमंत्री के कटआउट को गमछे से पोंछता दिखा ग्रामीण

दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में रोड शो करने वाले थे लेकिन बारिश के चलते इसे टालना पड़ा. अब यह रोड शो किसी और दिन आयोजित किया जाएगा. हालांकि रोड शो की तैयारी पूरी हो गई थी. बारिश के दौरान एक ग्रामीण सड़क के डिवाइडर पर लगे पीएम मोदी के कटआउट पोंछता हुआ नजर आया.   

अमित शाह के रोड शो का पूरा रूट बीजेपी के झंडों और पीएम मोदी के कटआउट से सजा हुआ था. इसी दौरान एक ग्रामीण अपने गमछे से बारिश में भीगे पीएम मोदी के कटआउट को पोंछता नज़र आया. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे ऐसा करने के लिए पैसे मिले हैं? तो उसने कहा कि उसे पीएम मोदी पर भरोसा है इसलिए वह ऐसा कर रहा है. इसके लिए किसी ने पैसे नहीं दिए हैं.

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि, बेंगलुरु के देवनहल्ली में भारी बारिश के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया. पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों और प्रचारकों में से एक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार करने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर  पहुंचे हैं.

अमित शाह अपनी इस यात्रा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे और चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे. पिछले महीने की 29 तारीख को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह का राज्य का यह पहला दौरा है. अमित शाह शनिवार को दिल्ली लौट जाएंगे. इससे पहले, वे एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/oFI83Kr

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू