Shocking: पत्थर के अंदर नजर आई हैरतअंगेज चमकीली चीज, Video देख हैरत में पड़े लोग!

Strange shiny Thing Seen Inside The Stone: अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसे देखकर खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. वहीं कई बार कुछ वीडियोज कन्फ्यूज कर देते हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्थर के अंदर से अजीबोगरीब चमकीली चीज निकलती दिखाई दे रही है. ये नजारा देख कर लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर है क्या चीज? इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके दिल में कई सवाल उठ रहे होंगे.

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स अपने हाथों में एक छोटा सा पत्थर लिया नजर आ रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा पत्थर बीच से कटा हुआ है. वीडियो में आगे शख्स पत्थर को खोलकर दिखाता है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, पत्थर के खुलते ही अंदर एक चमकीली चीज दिखाई पड़ रही है. वीडियो को पहली बार में देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पत्थर के अंदर बिजली सी दौड़ पड़ी हो. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरत में पड़ गए हैं और हो भी क्यों ना. ऐसा नजारा देखकर भला कौन कन्फ्यूज नहीं होगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'शानदार दिख रहा है! क्या है यह?' महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 682.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 9 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह पेंडोरा के नावी पेड़ का पेन ड्राइव वर्जन है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये जादू है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह टाइमस्टोन है! थानोस इसी के लिए आ रहा है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि यह कोई छोटा उल्कापिंड हो सकता है.'

मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्‍च, साथ में सेल्‍फी लेते आए नजर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N93fmCo

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू