UP: बाइक-साइकिल की टक्कर को लेकर रिश्तेदारों के बीच झड़प, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिला मुख्यालय के अमेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में हुए हिंसक संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अमेठी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरुण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार देर शाम राम बहादुर की मोटरसाइकिल हीरालाल की साइकिल से टकरा गई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई.

उन्होंने बताया कि मारपीट में रामबहादुर की पत्नी रामरती (30) की मौत हो गई और रामबहादुर (36) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र, भेंटुआ में भर्ती कराया गया है. एसएचओ के मुताबिक, रामरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी आदि अपराधों से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JKL3VF6

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू