मैंगो पानी पुरी के बाद अब मार्केट में आया मैंगो पिज्जा, VIDEO देख भड़की पब्लिक!

Mango Pizza Viral Video: खाने के शौकीनों को तरह-तरह के नए-नए फूड डिशेज खाना पसंद होता है, इसके लिए वह रोजाना कुछ न कुछ खास ट्राई करते ही रहते हैं. वहीं अब खाने के शौकीनों के लिए फूड वेंडर्स नए और रोमांचक व्यंजन बनाते हुए कई बार कुछ अजीब फ़ूड एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो में आम पिज्जा बनते देखा जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, कुछ समय पहले ही आए आम पानी पुरी के अजीबोगरीब फ़ूड एक्सपेरिमेंट को लोग भूले भी नहीं थे कि, मार्केट में आम पिज्जा ने एंट्री ले ली. वहीं फलों के राजा से जुड़े इस विचित्र फ्यूजन डिश ने लोगों को खुश करने की जगह थोड़ा नाराज कर दिया है. हाल ही में सामने आए इस वीडियो में एक शख्स आम पिज्जा बनाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवे आसमान पर है. वीडियो की शुरुआत में पिज़्ज़ा बेस तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए आम के गूदे से सॉस तैयार किया गया है. वीडियो में आगे एक शख्स पिज्जा पर एक गोलाकार पैटर्न में पतले कटे हुए आम के टुकड़ों को जमाता दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही ब्रश की मदद से इसे मीठी चटनी के साथ कोट कर रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bombayfoodie_tales नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. 4 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पेज बॉम्बेफूडीटेल्स पर कैप्शन के साथ साझा किया गया है. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं.
 

दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर आए नज़र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SMCHb09

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू