हरियाणवी गाने पर 'दादी' ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, VIDEO देख चकरा जाएगा दिमाग!

Dadi Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों डांस का एक अलग ही सुरूर लोगों पर सवार है. रोजाना एक से बढ़कर एक डांस मूव्स इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को अपने अंदाज में थिरकते देखा जाता है. हाल ही में एक दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है, जिसमें दादी बेहतरीन डांस मू्व्स करते हुए लोगों को हैरान कर रही हैं. वीडियो में बुजुर्ग महिला का डांस वाकई काबिले तारीफ है.

इंटरनेट पर अक्सर डांस से जुड़े वीडियोज सामने आते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियोज होश ही उड़ा देते हैं. हाल ही में वायरल एक दादी का डांस वीडियो भी कुछ इस ही तरह का है, जिसे देखकर आप भी दादी के डांस की तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में एनर्जी से भरा दादी का डांस देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो रही है. वीडियो में बुजुर्ग महिला बिना रुके अपने दोनों हाथों से पैर को पकड़कर लगातार नौ बार घूमती नजर आ रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग ताली बजाकर दादी का हौसला बढ़ाने लगते हैं.

यहां देखें वीडियो

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दादी को हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते देखा जा रहा है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) ट्विटर पर इस वीडियो को @GaurangBhardwa1 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 51.5K व्यूज मिल चुके है. 

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखी गया है, 'बदन दर्द की शिकायत करने वाली 20 साल की शहरी लड़की...और 60 साल की दादी.' इस कमाल के डांस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये 60 साल से ज्यादा की लग रही हैं, वाह.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जग घूमेया फीमेल वर्जन'। देखिए बाकी लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं.'
 

मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं सुहाना खान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tHaVMgp

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू