मणिपुर में सेना ने 25 बदमाशों को पकड़ा, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने कम से कम 25 शरारती तत्वों को पकड़ा है, जिनके पास से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सभी 25 बदमाशों को मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है. रक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंफाल घाटी में और उसके आसपास गोलीबारी और झड़पों की ताजा घटनाओं के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से हथियार जब्त किए गए हैं. 

उन्होंने एक बयान में कहा, "इंफाल पूर्व में सन्साबी, ग्वालताबी, शबुनखोल, खुनाओ में अभियान के दौरान सेना ने 22 बदमाशों को पकड़ा और उनके पास से हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद की. 12 बोर की पांच डबल बैरल राइफल, तीन एकल बैरल राइफल, डबल बोर का एक देसी हथियार और एक मजल लोडेड हथियार बरामद किया है."

उन्होंने बताया कि इंफाल शहर में रविवार रात को एक मोबाइल जांच चौकी पर एक कार को रोका गया था, जिसमें तीन लोग सवार थे. 

प्रवक्ता ने कहा, "कार रोके जाने पर बदमाश गाड़ी से उतरे और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने तीनों को पकड़ लिया."

उन्होंने बताया कि एक इंसास राइफल के साथ मैगजीन, 5.56 मिलीमीटर की 60 गोलियां, एक चीनी हथगोला और एक डेटोनेटर भी बरामद किया गया है. 

ये भी पढ़ें :

* EXPLAINER: मणिपुर में फैली हिंसा और तनाव के पीछे क्या है...?
* मणिपुर का चार दिवसीय दौरा करेंगे अमित शाह, ताजा हिंसा में हुई है 5 लोगों की मौत
* मणिपुर में 40 उग्रवादियों की मौत, CM एन बीरेन सिंह ने कहा- "मुठभेड़ जारी है"



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yHUEYm7

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन