नौका डूबने से लापता हुए लोगों को ढूंढने में सहयोग कर रहे हैं भारत, श्रीलंका सहित अन्य देश: चीन

बीजिंग: चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली उसकी एक नौका डूबने से लापता हुए 39 लोगों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपीन मदद कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) के एक प्रवक्ता ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बृहस्पतिवार को बताया कि समुद्री तलाश के सिद्धांत के आधार पर करीब 12,000 वर्ग किलोमीटर के दायरे में खोज और राहत अभियान चलाया जा रहा है.

गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाला चीनी जहाज ‘लु पेंग युआन यू नंबर 028' मंगलवार को हिन्द महासागर के मध्य हिस्से में डूब गया. साथ ही उसपर सवार चालक दल में शामिल चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग भी लापता हो गए. अभी तक चालक दल के किसी सदस्य का कुछ अता-पता नहीं चला है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बृहस्पतिवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘राहत एवं तलाश अभियान जारी है.'' उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र इस राहत और तलाश अभियान में मदद कर रहा है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपीन जैसे देशों ने आपालकालीन सहायता उपलब करायी है और चीनी जहाज तथा चालक दल के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.'' उन्होंने कहा कि चीन की सरकार इन देशों से प्राप्त सहायता के लिए उनकी आभारी है.

ये भी पढ़ें:-

दूसरी बार CM बन रहे सिद्धारमैया ने JDS छोड़ थामा था कांग्रेस का 'हाथ', ऐसा रहा है राजनीतिक करियर

इन 3 वजहों से सिद्धारमैया की हुई जीत, लेकिन DKS भी इसलिए नहीं हारे

"आलाकमान का फैसला वैसे कबूला, जैसे..." : DKS ने बताया, डिप्टी CM पद पर क्यों हुए राजी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/49iHObZ

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन