साउथ से आ रही है एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली मूवी, हिंदी टीजर देख भूल जाएंगे पुष्पा और बाहुबली को
मलयालम मूवी 2018 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म में टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं. वही टोविनो जो अपनी सुपर हीरो फिल्म मिन्नल मुरली से देश भर में लोकप्रिय हुए, मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस अपनी पहली पैन-इंडिया फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जितिन लाल द्वारा निर्देशित टोविनो की अगली फिल्म अजयंते रंदम मोशनम (एआरएम) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे आज सभी दक्षिण भाषाओं समेत हिंदी में भी रिलीज किया गया है. पूरे भारत में अपनी अपील के अनुरूप, एआरएम टीजर का सोशल मीडिया पर भव्य लॉन्च किया गया.
सुपरस्टार ऋतिक रोशन, नानी, लोकेश कनगराज, आर्य, रक्षित शेट्टी और पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की इस खास पेशकश का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए. ऋतिक रोशन ने हिंदी टीजर लॉन्च किया, तेलुगु को नानी ने, तमिल को लोकेश कनगराज और आर्य ने, कन्नड़ को रक्षित शेट्टी ने और मलयालम को पृथ्वीराज सुकुमारन ने लॉन्च किया. इस तरह अजयंते रंदम मोशनम का टीजर रिलीज करने के लिए देश के कुछ बेहतरीन कलाकार एक साथ आए. एआरएम सुजीत नांबियार लिखित और मैजिक फ्रेम्स और यूजीएम प्रोडक्शंस के तहत डॉ. जकरियाह थॉमस और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है.
एआरएम का टीजर इंटरनेट पर छा गया है. टोविनो थॉमस एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत एक छोटी लड़की से होती है जो अपनी दादी से एक चोर की कहानी पूछती है. महिला बच्ची से पूछती है कि वह बिस्तर पर जाते समय उस चोर के बारे में क्यों जानना चाहती है क्योंकि उस समय लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं. अगले दृश्य में, हम एक गांव को कुछ परेशानी में देखते हैं और गांव के लोग कुछ जादुई होने का इंतजार कर रहे हैं. टोविनो थॉमस के अलावा, फिल्म में कृति शेट्टी और ऐश्वर्या राजेश मुख्य भूमिकाओं में हैं.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/nxAo704
Comments
Post a Comment