कभी खाने के नहीं थे पैसे, बीच में ही छोड़नी पड़ी पढ़ाई...आज सुपरस्टार एक्ट्रेस है साड़ी में नजर आ रही लड़की, पहचाना क्या?

तस्वीर में ऊपर की कतार में चौथे नंबर पर खड़ी गुलाबी रंग की साड़ी पहने मासूम और बेहद सरल सी नजर आ रही ये लड़की आज साउथ की फिल्मों का बड़ा नाम बन चुकी है. तस्वीर में सादगी की मूरत लग रही ये लड़की आज ग्लैमर और स्टाइल की नई परिभाषा बन गई है. टॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी नई पहचान बना रही ये अभिनेत्री हर उम्र के लोगों की फेवरेट है. फिल्म ‘पुष्पा' के ‘ओ अंटावा' गाने से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली इस अभिनेत्री को अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो आपको बता दें कि ये सामंथा रुथ प्रभु की कॉलेज के दिनों की तस्वीर है.

मॉडलिंग से की शुरुआत

बचपन में बेहद सरल नजर आने वाली सामंथा को ग्लैमर की दुनिया में आने का शुरू से शौक था और उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, लेकिन इस दौरान सामंथा घर का खर्च उठाने के वास्ते पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं. मॉडलिंग करते हुए ही उन्हें 'ये माया चेसाव' का ऑफर मिला और उनकी डेब्यू फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, इस फिल्म के लिए सामंथा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड मिला.

खाने तक के नहीं थे पैसे 

सामंथा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पढ़ाई में होशियार थीं, लेकिन उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें हायर एजुकेशन दे सकें. सामंथा ने कहा कि उनके पेरेंट्स हमेशा उनसे कहते थे, "बहुत पढ़ाई करो और तुम पढ़ाई करके ही कुछ बड़ा कर पाओगी.' सामंथा ने आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी नौकरियां की थी. पहली फिल्म मिलने से पहले सामंथा की हालत इतनी खराब थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे.

खूब कमाया नाम

सामंथा ने जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और नानी जैसे साउथ फिल्मों के बड़े सितारों के साथ काम किया है और हिट फिल्में दी हैं. ये सितारे सामंथा को उनके लिए काफी लकी भी मानते हैं. सामंथा ने साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों अलग हो गए. सामंथा अब साउथ के साथ ही हिंदी के दर्शकों के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक भी उन्हें अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं.

ये भी देखें: राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wxdHPg2

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू