स्ट्राइप्ड ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स में सोनल चौहान दे रही हैं परफेक्ट समर वाइब

समर सीज़न आते ही हमें कई ऐसे सितारे मुंबई नगरी में दिख जाते हैं जो तपती गर्मी में भी स्टाइल को टॉप पर रखते हैं. इस समर सीज़न फैशन गर्ल लिस्ट में टॉप पर एक्ट्रेस  सोनल चौहान हैं, जो हमें ऑफ-ड्यूटी लेकिन स्टेटमेंट आउटफिट इंस्पिरेशन दे रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन हमें समर फैशन गोल्स देती हुईं नज़र आ जाती हैं.  हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डेनिम शॉर्ट्स और स्ट्रैपलेस स्ट्राइप्ड ब्रालेट में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं.  उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया था. उनका ये लुक गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है. 

सोनल चौहान यहां डोपामाइन ड्रेसिंग ट्रेंड को बेहद स्टाइलिश टच दे रही हैं. हाल ही में, उन्हें बीच के लिए इस मल्टी कलर आउटफिट में देखा गया था. नियॉन बिकनी बॉटम्स और कलर्ड टाई-डाई क्रॉप टी-शर्ट के साथ, सोनल ने अपने इस लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है. 

सोनल चौहान का हॉलिडे स्टाइल हमें बीच फैशन के लिए इंस्पायर करता है.  कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस को ब्राइट पिंक बिकनी में देखा गया था. उन्होंने यहां स्ट्रिंग बिकनी स्टाइल को चुना था और नो मेकअप लुक के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jBctd9s

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू