पाकिस्तान : इमरान खान के समर्थकों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर पर किया हमला

लाहौर: भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने बुधवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास पर हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 500 से अधिक उपद्रवी बुधवार तड़के प्रधानमंत्री के मॉडल टाउन लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी.

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “उन्होंने प्रधानमंत्री के घर में पेट्रोल बम भी फेंके.” पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिस समय उपद्रवियों ने हमला किया उस वक्त प्रधानमंत्री के आवास पर केवल चौकीदार मौजूद थे. उन्होंने वहां एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया.

उन्होंने बताया, “जैसे ही पुलिस का एक दल वहां पहुंचा, पीटीआई प्रदर्शनकारी वहां से चले गए.” प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले खान के समर्थकों की भीड़ ने मॉडल टाउन में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन सचिवालय पर हमला किया, वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी. उन्होंने वहां के अवरोधकों को भी आग के हवाले कर दिया. 

ये भी पढ़ें :-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QN8Jr4O

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू