पश्चिम बंगाल में की गई गलतियां कर्नाटक में दोहराने से भाजपा की हुई हार : तथागत रॉय

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के संबंध में वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने सोमवार को कहा कि वफादारों के बजाय अन्य दलों से आए लोगों को तरजीह देने जैसी जो गलतियां 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान की गईं, उन्हीं गलतियों को दोहराने से कर्नाटक में पार्टी की हार हुई है. उन्होंने कहा कि गलतियों को सुधारने का समय आ गया है. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रॉय ने सिलसिलेवार ट्वीट में याद किया कि 2021 में पूर्वी राज्य में चुनाव के दौरान इसी तरह की गलतियां कैसे की गईं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कर्नाटक की राजनीति के बारे में बहुत कम जानता हूं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए, मुझे लगता है कि 2021 में पश्चिम बंगाल की गलतियों को 2023 में दोहराया गया. टिकटों के वितरण में उसी तरह का पक्षपात हुआ. रॉय ने कहा कि वफादारों के बजाय अन्य दलों से आए लोगों को तरजीह देने जैसी जो गलतियां 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान की गईं, उन्हीं गलतियों की पुनरावृत्ति से कर्नाटक में भाजपा की हार हुई है.
 

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/idmoFbn

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन