संदिग्धों के बारे में खुफिया सूचना के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हाई अलर्ट

खुफिया सूचना के बाद जम्मू से पठानकोट तक सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. सुरक्षा बलों को ऐसे इनपुट मिले थे कि कुछ संदिग्ध दिखे हैं और वे कुछ कर सकते हैं. इसी को देखते हुए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकसी बढ़ा दी गई है. कई जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया पर अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखा. खुफिया एजेंसियों को यह भी खबर मिली है कि आतंकी 5 मई या उससे पहले जम्मू कश्मीर में किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं.

ऐसी भी रिपोर्ट है कि आतंकी पुलवामा हमले की तरह ही सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला कर सकते हैं या फिर उरी आतंकी हमले की भांति किसी सैन्य शिविर को निशाना बना सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा बल कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं. यही वजह है कि पठानकोट से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा बल एहतियात के तौर पर अलर्ट पर हैं. पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, एसओजी सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर  तैनात किया गया है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक हालांकि सीमा पर आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों में कमी आई है पर सीमा पार से जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें अभी भी जारी हैं.  

वैसे जम्मू पुलिस और सेना ने एनडीटीवी से बातचीत में साफ किया है आम नागरिकों को किसी भी तरह घबराने की कोई जरूरत नही है. हर जगह स्थिति नियंत्रण में है. सुरक्षा के लिहाज से कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं.

ये भी पढ़ें :-
पीटी उषा पहुंचीं जंतर-मंतर, पहलवानों से धरना खत्म करने की अपील
सरकार समलैंगिकों की समस्याओं को लेकर 'पॉजिटिव', कमेटी का गठन कर समस्याओं पर विचार को तैयार : SC से केंद्र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Kk5r8NF

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू