महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए गढ़चिरौली पुलिस की प्रशंसा की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराने के लिए सोमवार को गढ़चिरौली पुलिस और उसकी विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 की सराहना की. प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी, उसके सहयोगी वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत को रविवार को केदमारा जंगल में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया.

प्रशासन और संयुक्त कार्यबल के लिए एक-एक नए भवन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस को नक्सलियों को खत्म करने के साथ-साथ गैरकानूनी आंदोलन में भर्ती को रोकने में सफलता मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/uDeS3ra

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू