इसका नाम क्या है? कई लोग बताने में हो रहे हैं फेल, अगर आपको पता है तो इसके बारे में बताएं

लाल और काले रंग में दिखने वाले इस बीज का क्या नाम है? सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से इसका नाम और इसकी विशेषता के बारे में पूछा. लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. अगर आपको इसके बारे में रत्ती भर भी जानकारी हो ज़रूऱ बताएं. वैसे इसकी ख़ासियत के बारे में बता दे रहा हूं.  इसे अंग्रेजी में Rosary pea कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम Abrus precatorius है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह वजन में काफी हल्का होता है. इस कारण आभूषणों को मापने के लिए इसका इस्तेमाल होता है.

क्या है इसका नाम?

@SushmaDwive_59 नाम की ट्विटर यूज़र ने इस तस्वीर को शेयर कर लोगों से इसका नाम पूछा है. इस तस्वीर पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. अमूमन सभी लोगों ने इस फल को पहचान लिया है. इसका नाम रत्ती है. हां, वही रत्ती, जिसके मुहावरे हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं.

मिथिला में इसका ये नाम है

राजस्थान में इसे चिरमी कहते हैं

इसका एक और नाम है

रत्ती के कई नाम हैं. इसके बीज एक समान होते हैं, वजन में भी समान होते हैं. हल्का होने के कारण कीमती चीज़ों को मापा जाता है. सोने की दुकान पर इस बीज को आभूषण को मापने के लिए रखा जाता है. वैसे इसकी कई और विशेषताएं हैं. कई यूज़र्स ने इसके अलग-अलग भी नाम बताए हैं. 

इस वीडियो को भी देखें- कैसा है पत्रकार के हाथ का बना पोहा? Reporter Special Poha तो गर्दा है



from NDTV India - Latest https://ift.tt/eMmjwGn

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन