मां के साथ नजर आ रही दोनों बच्चियां हैं सुपरस्टार सिस्टर्स, छोटी वाली अकेले के दम पर चला रही पूरा बॉलीवुड, पहचाना क्या?

सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें वायरल होती हैं, जिन्हें फैन्स को पहचानने का चैलेंज दिया जाता है. ऐसी ही एक फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. हम जो आपके लिए फोटो लेकर आए हैं, उसमें बॉलीवुड की दो स्टार बहनों को देखा जा सकता है. यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. फोटो में आप देख सकते हैं कि मां के पीछे एक बच्ची खड़ी है और बगल में उसकी छोटी बहन है. ये दोनों बहनें एक समय में बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं. इतना ही नहीं, छोटी वाली तो आज भी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है. 

क्या हुआ पहचाना आपने? अगर अब भी नहीं पहचान पाए तो बता दें कि फोटो में अपनी मां के साथ दिखाई देने वाली बच्चियां और कोई नहीं, बल्कि आज के टाइम की सुपरस्टार एक्ट्रेस तब्बू और उनकी बड़ी बहन फराह नाज हैं. मां के पीछे जो बच्ची खड़ी है, वो फराह नाज हैं और मां के बगल में खड़ी लड़की तब्बू हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटो खूब वायरल हो रही है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई फोटो को देखने के बाद अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को पहचान जा रहा है तो किसी के एक्ट्रेस को पहचनाने में पसीने छूट जा रहे हैं. 

5b7qdojo

बता दें, तब्बू फिलहाल बॉलीवुड की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पिछले कुछ समय से एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रही हैं. या यूं कहें कि फिल्म इंडस्ट्री को तब्बू अकेले ही चला रही हैं तो यह बिलकुल भी गलत नहीं होगा. तब्बू की भूल भुलैया 2 और दृश्यम 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ फिल्म 'भोला' में पुलिस अफसर के रोल में देखी गई हैं. तो कैसी लगी आपको तब्बू के बचपन की ये फोटो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं. 

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1nm6Ncp

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन