BSF ने गुजरात तट के द्वीपों से संदिग्ध मादक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद किए

अहमदाबाद: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट के दो द्वीपों से संदिग्ध मादक पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के पांच पैकेट बरामद किए. बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि ताजा बरामदगी के साथ इस साल अप्रैल से समुद्र तट के किनारे पाए गए ऐसे पैकेट की संख्या 41 हो गई है.

बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दिन के दौरान जखाऊ तट के पास दो अलग-अलग द्वीपों से संदिग्ध मादक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद किए गए. जखाऊ तट से लगभग आठ किलोमीटर दूर लूना बेट द्वीप से एक पैकेट बरामद किया गया, जो पहले बरामद किए गए चरस के एक पैकेट के समान था और इसे प्लास्टिक की थैली में पैक किया गया था, जिस पर 'अफगान उत्पाद' शब्द छपा था.

जानकारी के अनुसार अन्य पैकेट जखाऊ तट से लगभग चार किलोमीटर दूर खिदरत बेट द्वीप से बरामद किए गए और इनमें से एक पैकेट पहले बरामद किए गए हेरोइन के पैकेट जैसा था. बरामद मादक पदार्थ की प्रकृति का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :

* "TV पर नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह देखकर पछतावा हो रहा होगा...", विपक्षी पार्टियों पर सुमित्रा महाजन का तंज
* मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी ने कहा- "PM मोदी हमेशा तमिल संस्कृति के साथ खड़े रहे"
* नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले PM मोदी को अधिनम महंत ने सौंपा सेंगोल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fOLY5C9

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन