Delhi Murder Case: जानें कैसे एक फोन कॉल ने पकड़वाया प्रेमिका की हत्या के आरोपी साहिल को

पुलिस ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की जघन्य हत्या के आरोपी को उसके पिता को फोन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने साहिल को कैसे गिरफ्तार किया, इसका खुलासा करते हुए कहा गया है कि आरोपी फोन बंद करने के बाद छिप गया था.हालांकि आरोपी द्वारा अपने पिता को फोन करने के बाद उस पर तकनीकी निगरानी रखी गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गया था और छिपने के लिए बुलंदशहर में अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था. 

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी साहिल ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था.पुलिस के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लड़की के सिर पर किसी मजबूत वस्तु से हमला किया गया था, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.

इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेलकर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है. वह लड़की के जमीन पर गिरने पर भी नहीं रुकता है, उस पर 20 से अधिक बार चाकू से वार करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता है.

इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेलकर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है. वह लड़की के जमीन पर गिरने पर भी नहीं रुकता है, उस पर 20 से अधिक बार चाकू से वार करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता है.

घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. जहां आरोपी को लड़की पर कई बार चाकू से वार करते और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार करते देखा जा सकता है. वहां कई स्थानीय लोग मौजूद देखे जा सकते हैं लेकिन किसी ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया. 

पुलिस ने मामले में शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के हाथ पर एक टैटू भी था, जिसमें प्रवीण नाम लिखा हुआ था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की के 2021 से साहिल से संबंध थे, लेकिन बाद में अक्सर उनकी लड़ाई होने लगी, जिससे उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. लड़की ने साहिल से बात करना बंद कर दिया था और वह उसके साथ पूरी तरह से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन वह लड़की से संपर्क करता रहा और फिर से रिश्ता बनाना चाहता था.'' उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार को भी दोनों का झगड़ा हुआ था, जिससे उनके संबंध और खराब हो गए. यह हत्या के पीछे का कारण हो सकता है.''

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jaUzTJd

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन