Karnataka Elections Result 2023: कर्नाटक का 'किंग' कौन, बीजेपी या कांग्रेस, अब किसकी बनेगी सरकार?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections 2023) के लिए आज यानी 13 मई को मतगणना होगी. वोटों की गिनती राज्य के 36 सेंटर में सुबह 8 बजे शुरू होगी. 'एग्ज़िट पोल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि जेडीएस हंग असेंबली की उम्मीद करती दिख रही है. वोटों की गिनती को लेकर राज्य के सभी मतगणना सेंटर पर सुरक्षा चाक चौबंद है.

कर्नाटक की 224 सीटों पर इस बार 10 मई को सिंगल फेज में 73.19% वोटिंग हुई है. इस बार कर्नाटक में 2018 के चुनाव से 1% ज्यादा वोटिंग हुई. पिछले 2018 विधानसभा चुनाव में 72.36% वोटिंग हुई थी. कर्नाटक में पहली बार 94,000 से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगजनों ने घर से वोट डाला. कर्नाटक की 224 सीटों पर 2614 उम्मीदवार मैदान में हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/L7imrsV

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू