बच्चे खो गए थे तो डिप्रेशन में आ गई मां, महिला ने सभी Puppies को खोज निकाला, खुशी से चहक उठी

Animal Viral Story: सोशल मीडिया पर रोज़ कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें हंसी आ जाती है, कुछ वीडियो को देखने के बाद हम भावुक हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल डॉग एक कोने में शांत बैठी है. दरअसल, उसने अपने सभी पिल्लों को खो दिया था. दुख के कारण न वो हिल रही है, ना ही कुछ खा रही है. एकदम शांत पड़ी है. ऐसे में एक महिला आती है और सभी पिल्लों को खोज लाती है. बच्चों को देखते ही मां खुश हो जाती है और प्यार करने लगती है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मदर डॉग शांत कोने में खड़ी है. वो ना कुछ खा रही है और ना ही कोई हरकत कर रही है. बच्चों को खोने के कारण वो बिल्कुल शांत है. ऐसे में महिला जैसे ही सभी पिल्लों को निकालते हैं तो वो बेदह खुश हो जाती है. प्यार से सबको सहलाने लगती है. वीडियो देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं.

इस मदर डॉग का नाम कोरा है. वो अपने बच्चों से कई दिन बाद मिल रही है. बच्चों को खोने के गम में वो बिल्कुल शांत हो गई थी. इस भावुक वीडियो को सोशल मीडिया पर B&S नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 21 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार और भावुक वीडियो है. इसे देखने के बाद अच्छा लग रहा है.

इस वीडियो को भी देखें- राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DnCFky9

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू