हय रबब ऑपरशन क दरन डकटर न महल क पट म छड कच 1 सल तक दरद स तडपत रह महल

डॉक्टरों का काम इतना पेचीदा होता है कि, इसमें जरा सी भी गलती मरीज की जिंदगी मुसीबत में डाल देती है और ऐसे कई सारे मामले हमारे सामने आ भी चुके हैं, जिसमें डॉक्टर की एक छोटी सी गलती से मरीज की जान पर बन आई. कुछ ऐसा ही मामला 2001 में भी हुआ था, जहां पर 69 साल की एक महिला के पेट में सर्जरी के बाद डॉक्टर ने कैंची चीज छोड़ दी थी. उसके बाद उसका क्या हाल हुआ होगा, ये सोच कर भी रूह कांप जाती है. महिला के एक्स-रे की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि, उसके पेट में बहुत बड़ी कैंची पड़ी हुई है.

यहां देखें पोस्ट

ऑपरेशन के बाद पेट में डॉक्टर ने छोड़ी कैंची

ट्विटर पर Morbid Knowledge नाम के हैंडल पर एक एक्स-रे की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें आप देख सकते हैं कि इस एक्स-रे में एक लंबी सी कैंची पेट के अंदर नजर आ रही है. दरअसल, 2001 में 69 वर्षीय पैट स्किनर का सिडनी के सेंट जॉर्ज अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था और उनके कोलन का हिस्सा हटा दिया गया था, ये ऑपरेशन सफल भी रहा, लेकिन ऑपरेशन के कुछ महीने बाद ही स्किनर के पेट में बहुत दर्द होने लगा और जब उन्होंने डॉक्टर से अपने पेट का एक्स-रे करने को कहा, तो उसके बाद डॉक्टर ने जो देखा वो भयानक था. दरअसल, महिला के पेट में 6.7 इंच की कैंची पड़ी हुई थी.

1 साल बाद हुआ महिला का ऑपरेशन

लगभग 1 साल तक पैट स्किनर पेट दर्द से परेशान रहीं और जब उसके पेट में कैंची होने की बात पता चली, तो अक्टूबर 2002 में ऑपरेशन करके इसे बाहर निकाल दिया गया. गनीमत रही कि कैंची की वजह से पेट में किसी तरह का कोई इंफेक्शन नहीं हुआ, नहीं तो महिला की जान भी जा सकती थी. हाल ही में इस महिला के स्कैन की जो तस्वीर शेयर की गई है, वो भी कई यूजर्स को हैरान कर रही है, जिसे देखकर लोग कई सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान भी जा सकती थी.' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'गनीमत रही कि इस महिला की जान बच गई.'

ये भी देखें- करण देओल-दृशा आचार्य की शादी के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HmsRow1

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन