दिल्ली : लकड़ी के बॉक्स में 2 बच्चों के मिले शव, पुलिस ने दम घुटने से मौत की जताई आशंका

दिल्ली के जोगा बाई एक्सटेंशन इलाके में एक मकान में 2 बच्चों के शव एक लकड़ी के बॉक्स में बरामद हुए हैं. शुरआती जांच में ऐसा लगता है दोनों भाई बहन खेलते हुए बॉक्स के अंदर गए और फिर बॉक्स बंद हो गया जिससे वो निकल नहीं पाए और दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक जामिया नगर थाने को सूचना मिली कि जोगा बाई एक्सटेंशन में एक घर में 2 बच्चों के शव पाए गए है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो पाया कि 2 बच्चे एक पुराने लकड़ी के बक्से में पड़े हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी है.

एक की पहचान 8 साल के नीरज जबकि दूसरे की पहचान 6 साल की आरती के तौर पर हुई. दोनों भाई बहन थे,पुलिस ने जब बच्चों के पिता बलबीर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो इस मकान और गोदाम में चौकीदार के तौर पर काम करते हैं.आज दोपहर क़रीब 3:30 बजे उनके बच्चों ने खाना खाया और फिर वो खेलने लगे इसके बाद से वो गायब हो गए. बाद में उन्होंने दोनों बच्चों को लकड़ी के बक्से में पाया.

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिए हैं. जिससे मौत की सही वजह साफ हो पाएगी लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच में लगता है कि बच्चे बक्से के अंदर खेलते हुए गए और फिर दुर्घटनावश बक्सा बंद हो गया जिससे दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UQvBjM1

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन