Adani Group की सूचीबद्ध कंपनियों का कर-पूर्व लाभ 2022-23 में 36 प्रतिशत बढ़ा
दाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बीते वित्त वर्ष 2022-23 का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) 36 प्रतिशत बढ़कर 57,219 करोड़ रुपये रहा है. समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अदाणी समूह ने बयान में कहा कि निकट भविष्य में पुनर्वित का कोई जोखिम नहीं है और न ही नकदी की जरूरत है.
अदाणी समूह बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डा, बिजली उत्पादन से लेकर पारेषण और वितरण, खाद्य तेल से लेकर एफएमसीजी उत्पाद, लॉजिस्टिक्स और सीमेंट क्षेत्रों में कार्यरत है.
बयान में कहा गया है कि समूह पर 31 मार्च, 2023 तक शुद्ध रूप से 1.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था.
समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने बीते वित्त वर्ष में 2,422 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया. इस दौरान कंपनी की आय 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/rEu3NBn
Comments
Post a Comment