मध्यप्रदेश में BJP सरकार बनाएगी: पंकजा मुंडे

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता में आएगी. उन्होंने ‘लाडली बहना योजना' के तहत राज्य की करीब सवा करोड़ महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कदम की भी प्रशंसा की.

धर्मांतरण की कथित साजिश के नाम पर कुछ वर्गों द्वारा अंतर-धार्मिक विवाह के विरोध को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुंडे ने कहा, ‘‘अगर प्यार शुद्ध है, तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए. लेकिन अगर कड़वाहट और साजिश है तो इसे अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए.''

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री मुंडे ने हाल ही में यह कहकर पार्टी से अपनी निराशा का संकेत दिया था कि वह भाजपा की हैं, लेकिन पार्टी उनकी नहीं है. मुंडे ने शनिवार को कहा कि वह अपने दिवंगत पिता गोपीनाथ मुंडे के पदचिह्नों पर चलकर भाजपा की सेवा कर रही हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं मंत्री भी नहीं हूं, लेकिन भाजपा में सचिव हूं.''

ये भी पढ़ें :

* शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया
* कोई व्यक्ति धमकियों से किसी की आवाज नहीं दबा सकताः शरद पवार
* "नरेन्द्र दाभोलकर जैसा हश्र होगा" शरद पवार को सोशल मीडिया पर 'जान से मारने' की धमकी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aOIMyz4

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू