हैदराबाद में मंदिर के पुजारी ने की अपनी प्रेमिका की हत्‍या, मेनहॉल में शव को लगाया ठिकाने 

हैदराबाद में मंदिर के 36 वर्षीय पुजारी को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमिका पुजारी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. पुलिस की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुरुगंती अप्सरा ने मार्च में अय्यागरी वेंकट सूर्य साई कृष्ण से शादी करने के लिए कहा था, हालांकि वह जानती थी कि वह शादीशुदा है. महिला ने उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसका पर्दाफाश कर देगी. उसके व्यवहार से परेशान होकर साई कृष्ण ने अप्सरा को मारने की साजिश रची. 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन जून की रात को उसने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को कार में रखकर ले गया. बाद में इसे मेनहॉल में ठिकाने लगा दिया. 

इसमें कहा गया है कि वह मृतका की मां को थाने ले गया और अप्सरा के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज कराई. 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंदिर और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान पुजारी ने कबूल किया कि उसने ही महिला की हत्या की है. 

ये भी पढ़ें :

* AIMIM केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल का समर्थन नहीं करेगी : ओवैसी
* मध्य प्रदेश: हिज़्ब-उत-तहरीर के 16 संदिग्ध आतंकियों को लेकर अब NIA करेगी जांच
* फिर श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड : हैदराबाद में लिव-इन पार्टनर का काटा सिर, पैर फ्रिज में, धड़ सूटकेस में रखा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/IBwoygR

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन