ओडिशा ट्रेन हादसा : परिजनों को शव सौंपने से पहले संदिग्ध मामलों में लिए जा रहे DNA नमूने

ओडिशा सरकार ने शवों की पहचान को प्रमाणित करने और फर्जी दावेदारों से बचने के लिए सोमवार को कुछ संदिग्ध मामलों में शवों को वास्तविक रिश्तेदारों को सौंपने से पहले डीएनए नमूने लेना शुरू किया. बिहार के भागलपुर के दो अलग-अलग परिवारों द्वारा एक शव को अपने रिश्तेदार होने का दावा करने के बाद यह निर्णय लिया गया. शव के क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था.

राज्य सरकार यह तय करने में असमर्थ हो गई कि शव किसे सौंपा जाए, जिसके बाद उसने दावेदारों का डीएनए नमूना लेने और ऐसे संदिग्ध मामलों में इसे एक सामान्य प्रक्रिया बनाने का फैसला किया.

एक अधिकारी ने बताया, "डीएनए का मिलान होने पर ही हम शव सौंपेंगे. हमें संदेह है कि रेलवे और संबंधित राज्य सरकारों से मिलने वाले मुआवजे के कारण कुछ लोग शवों पर झूठे दावे कर सकते हैं." 

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्‍या 278 तक पहुंच गई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन और लोगों की मौत हो गई. साथ ही काफी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें :

* Odisha Train Accident: रेल सुरक्षा को लेकर CAG की ऑडिट रिपोर्ट में अधूरी जानकारी- सूत्र
* ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद देश भर में सेफ्टी ड्राइव अभियान चलाएगा रेलवे - सूत्र
* "ओडिशा रेल हादसे के मृतकों के पार्थिव शरीर मुफ्त में पहुंचाएं..." : एयरलाइंस को केंद्र का आदेश



from NDTV India - Latest https://ift.tt/foB28Pd

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन