"उनहन दश क गरव क एहसस करय..." NCP परमख शरद पवर न क इदर गध क तरफ

NCP प्रमुख शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है. शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि इंदिरा गांधी एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश को गौरव का एहसास कराया है. शरद पवार ने ये बातें एक कार्यक्रम के दौरान कहीं. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस समारोह में अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर भी शामिल हुए. 

शरद पवार ने इंदिरा गांधी तारीफ की

कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा कि अगर कोई पूछता है कि स्वतंत्रता के बाद के युग में शक्तिशाली प्रधानमंत्री कौन था, तो मेरा जवाब इंदिरा गांधी होगा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि उन्होंने देश को गौरव की भावना दी. एक बार जब गांधी प्रधानमंत्री के रूप में रूस गई थीं तो राष्ट्र प्रमुख के बजाय एक कनिष्ठ मंत्री हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने आए थे.

इंदिरा गांधी ने कुछ ऐसे मिसाल कायम किया था

उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अपनी नाराजगी दिखाने के लिए उस स्थान जहां उन्हें अपनी यात्रा के दौरान रुकना था, के बजाय भारतीय राजदूत के आवास पर गईं. इंदिरा गांधी ने हमारे आत्मसम्मान पर जोर देने के लिए यह रुख अपनाया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं. 

महाराष्ट्र को लेकर भी बोले शरद पवार

NCP प्रमुख ने कहा कि जब उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओं को पारिवारिक संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी देने वाला विधेयक पेश किया, तो पार्टी के भीतर ही इसका विरोध हुआ, लेकिन उन्होंने अपने पुरुष सहयोगियों को अपने विचार से अवगत कराया और फैसले पर आगे बढ़े. इसी तरह जब वह रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने कुछ हलकों के विरोध के बावजूद महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने के फैसले को आगे बढ़ाया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fqH4evg

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन