PHOTOS: 19 तप क सलम गरड रसपशन... वहइट हउस म ऐस हआ PM मद क सवगत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर हैं. गुरुवार को पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को रेड कार्पेट पर रिसीव किया.

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय मूल के हजारों लोग व्हाइट हाउस के पास इकट्ठा हुए थे. लोगों ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए.

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को 19 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई गई.

बाइडेन ने कहा कि पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत है. दो महान राष्ट्र, दो महान शक्तियां, दो महान दोस्त मिलकर 21वीं सदी की दिशा को परिभाषित कर सकते हैं.

जो बाइडेन ने कहा, "मैं भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों को अमेरिकी जीवन को रिफ्लेक्ट करते हुए देखता हूं. यह दोनों देशों के बीच एक ब्रिज का काम करती है. हम इसे अपने व्हाइट हाउस, हमारी कांग्रेस में देखते हैं. वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस इसका एक उदाहरण हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को धन्यवाद देते हुए कहा, "भारत और अमेरिका के बीच संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं. दोनों देशों के संविधान 'हम लोग' शब्दों से शुरू होते हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन दशक पहले की अपनी अमेरिका यात्रा को भी याद किया, जब उन्होंने पहली बार व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था.

पीएम मोदी आज देर रात 1:30 बजे अमेरिकी संसद कांग्रेस के संयुक्त सत्र में भाषण भी देंगे.

इसके बाद भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 4 बजे व्हाइट हाउस में जो बाइडेन पीएम मोदी के स्वागत में स्टेट डिनर देंगे. इसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.

from NDTV India - Latest https://ift.tt/96FLl3n
Comments
Post a Comment