"रकषस तकत भरत क परगत क वरध करत ह...": RSS परमख महन भगवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जो देश भारत की प्रगति नहीं चाहते, वे यहां के समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. नागपुर के जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति का विरोध करती हैं और आंतरिक कलह भड़काकर परेशानी खड़ी करने पर तुली हुई हैं.'' भागवत ने एक दूसरे के साथ सद्भाव से रहने के महत्व को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हम एकजुट हैं, तब तक दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमें हरा सके. यही कारण है वे हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं.''

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ देश जो नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े, वे समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.''आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है लेकिन कुछ राक्षसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ये राक्षसी ताकतें लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए विभिन्न मुद्दों का इस्तेमाल कर रही हैं.''

ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TjB0FiS

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन