मटरमनयल सइट क जरए रशत क बद डकटर क लए 7.50 लख रपए लए फर फन बद कर हआ फरर

मैट्रिमोनियल साइट्स में लगातार धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताज़ा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना का है. यहां एक शख्स ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर फेक प्रोफाइल बनाई. लड़की के घरवाले ने जब साइट पर देखा तो लड़का उन्हें पसंद आ गया. इसी बीच बातचीत का सिलसिला भी शुरु हुआ. लड़के ने परिजनों से कहा कि वो डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए. परिजनों ने बिना देर किए हुए लाखों रुपये पैसे ट्रांसफर कर दिए. पैसे मिलने के बाद शख्स ने अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी और फरार हो गया. परिजनों को तब होश आया जब मैट्रिमोनियल साइट से शख्स जा चुका था.

ये कहानी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी में  रहने वाले भगवान सिंह की है. उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बेटी की शादी के लिए उन्होंने एक मैट्रिमोनियल साइट पर पर रिश्ता खोजा था. उनकी बात बलविंदर सिंह नामक युवक से हुई. उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय भी कर दिया था. दोनों के बीच बातचीत भी होती थी. वहीं आरोपी बलविंदर द्वारा खुद को मेडिकल का स्टूडेंट बताया और डॉक्टर की पढ़ाई में लगने वाली फीस का बहाना बनाकर आरोपी ने अलग-अलग माध्यम से पीड़िता से साढ़े 7 लाख रुपए अकाउंट में डलवा लिए. जिसके बाद उसने बात करना भी बंद कर दी और फोन भी बंद कर लिया.

अपनी बेटी से ठगी करने वाले लड़के जिसने अपना नाम बलविंदर सिंह  बताया था उसकी तलाश में अपनी बेटी के साथ हरियाणा स्थित बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां पर कोई भी नहीं मिला. इसके बाद फरियादी ने इंदौर के एरोड्रम थाने पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

इंदौर के डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि एरोड्रम पुलिस थाना क्षेत्र में जो ठगी की वारदात सामने आई है. इसमें एक मैट्रिमोनियल साइट पर युवक द्वारा प्रोफाइल बनाने के बाद रिश्ता तय करने के लिए युवती से फोन पर संपर्क शुरू किया और उसे ठगी का शिकार बनाते हुए युवती से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोन लेने के लिए प्रेरित किया. युवती ने ऑनलाइन लोन ऐप को डाउनलोड किया और युवक के अनुसार ही उससे रुपए लिए और फिर बाद में यह रुपए उसने अपने अकाउंट में डलवा लिया. जब रुपए की मांग की तो युवक ने बात करना बंद कर दी अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी. और अब तो फोन भी बंद कर दिया है पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की बैंक अकाउंट के माध्यम से जांच कर रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/H0OmCV8

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन