बहर क 8 जल म वजरपत स 15 लग क मत CM नतश न जतय शक
पटना: बिहार के आठ जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है. घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है . अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि वज्रपात में मरने वालों में रोहतास में पांच, कटिहार, गया और जहानाबाद में दो-दो तथा खगड़िया, कैमूर, बक्सर और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
मुख्यमंत्री ने इन सभी मौत पर शोक जताते हुये कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये है.
राज्य के बांका में 2, बक्सर में 2, भागलपुर में 1, रोहतास में 1, जहानाबाद में 1, औरंगाबाद में 1 एवं जमुई में 1 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 4, 2023
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें:-
"शिवसेना क्यों और BJP क्यों नहीं"? शरद पवार ने बागियों के हर सवालों का दिया जवाब
"मुझे हंसी आ रही थी": बागी NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने विपक्षी एकता की मीटिंग पर कसे तंज
from NDTV India - Latest https://ift.tt/dfnbapX
Comments
Post a Comment