बजप क रजसथन वधनसभ चनव म सत रह ह हर क डर - कगरस

राजस्थान सरकार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल के चुनाव की हार के बाद भाजपा विचलित हो चुकी है और यही वजह है कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार का डर भाजपा को सता रहा है.

भारतीय जनता पार्टी की हार के डर से भाजपा के राष्ट्रीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान में चुनावी मैदान में कूदना पड़ा है. जब उनसे पूछा गया की राजस्थान में किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जायेगा अशोक गहलोत या सचिन पायलट तो उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कांग्रेश की जन कल्याणकारी योजनाओं सभी को साथ मिलकर लड़ा जाएगा. लेकिन भाजपा राजस्थान में सीएम चेहरा घोषित करने में गफलत में पड़ी हुई है आगामी चुनाव में उनकी हार तय है.

अपनी सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कुर्सी को लेकर तनातनी पर बोले डॉ चंद्रभान कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में सभी नेताओं को मिलकर चुनाव लड़ेगी. विधायक दल की बैठक में ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होगा कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का जातियों को साथ लेकर चलती है. और आगामी चुनाव में कांग्रेसी सरकार रिपीट करेगी.

भाजपा को सता रहा हार का डर 

बीसूका उपाध्यक्ष चंद्रभान ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याण योजना विकास के आधार पर आगामी चुनाव में सरकार चुनाव लड़ेगी. सरकार ने जनता को बड़ी राहत देने का काम किया है. चाहे वह चिरंजीवी योजना में फ्री इलाज 100 यूनिट बिजली फ़्री उज्जवला योजना के तहत ₹500 का सिलेंडर देना अनेक जन कल्याणकारी योजना पर सरकार चुनाव लड़ेगी और रिपीट करेगी. भाजपा को हिमाचल का कर्नाटक की चुनाव में हार के बाद राजस्थान में भी अपनी जमीन की खिसकती नजर आ रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nIpzLDt

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन