टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी में क्यों हुआ विस्फोट? जानें

बीते दिनों में अटलांटिक महासागर की गहराइयों में डूबे टाइटैनिक जहाज को देखने गई एक टूरिस्ट पनडुब्बी विस्फोट का शिकार हो गई थी. हादसे में पनडुब्बी पर सवार सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई थी. अप इस हादसे को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राफिक के जरिए यह बाताया गया है कि टूरिस्ट पनडुब्बी में कैसे विस्फोट हुआ? वीडियो के माध्यम से इस भयानक त्रासदी के कारण और परिणाम का वर्णन समुद्र वैज्ञानिकों और समुद्री व्यापारिक संगठनों द्वारा विभिन्न तरीकों से किया गया है.

6 मिनट, 20 सेकंड का एनीमेशन वीडियो, जिसे 30 जून को एक यूट्यूब चैनल ऐटेली द्वारा पोस्ट किया गया था, पोस्टिंग के केवल 12 दिनों में 6 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. 18 जून को टाइटैनिक के मलबे की ओर उतरने के बाद दो घंटे से भी कम समय में पनडुब्बी रडार से गायब हो गई. चार दिनों तक चले खोज अभियान के बाद, यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि जहाज विस्फोट हो गया, जिससे सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई.

वीडियो में उपयोग किया गया एनीमेशन विस्तार से बताता है कि विस्फोट आसपास के पानी के बहुत उच्च हाइड्रोस्टेटिक दबाव के कारण हुआ था, जो एक मिलीसेकंड के एक अंश के भीतर हुआ था. यह एनीमेशन में दिखाया गया है. "टाइटैनिक जिस गहराई पर है, उस पर लगभग 5600 पाउंड प्रति वर्ग इंच का दबाव है. यह सतह पर हमारे द्वारा अनुभव किए गए दबाव का लगभग 400 गुना है. दबाव के कारण ही यह विस्फोट हुआ है. 

अमेरिका कोस्ट गार्ड ने कहा कि मिशन के संचालक ओशनगेट एक्सपेडिशन को इस जगह की काफी समझ है. कार्बन फाइबर और टाइटेनियम से बने 6.7 मीटर लंबे लापता टाइटन के किसी भी संकेत को खोजने में हवाई खोज अभी तक विफल रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KWiVdxw

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू