सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, राष्ट्रपति ने नियुक्तियों पर लगाई मुहर

सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिले हैं. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए गए हैं. उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुहर लगा दी है. पांच जुलाई को कॉलेजियम ने दो जजों को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी.  

तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी. चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के कॉलेजियम ने यह फैसला लिया था.  

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की. इन दो नियुक्तियों के साथ सुप्रीम कोर्ट में कुल 32 जज हो गए हैं, जबकि क्षमता 34 जजों की है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N4aLkFC

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन