पस क ववद क लकर टरसपरटर न मबई नह पहचय रलव क इजन ममल दरज
मुंबई: महाराष्ट्र में पुलिस ने पैसों के भुगतान संबंधी विवाद के चलते हरियाणा से पांच करोड़ रुपये की कीमत वाले रेलवे इंजन की आपूर्ति मुंबई में नहीं करने के आरोप में एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वडाला टीटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो माह पहले कालका में इंजन ट्रेलर पर लादा गया था, लेकिन यहां नहीं पहुंचा.
रेलवे के अधिकृत ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार गुप्ता की शिकायत के मुताबिक, उन्होंने एक रेलवे इंजन कालका पहुंचाने और अन्य इंजन वहां से मुंबई लाने के लिए अन्य ट्रांसपोर्टर पवन शर्मा को ठेका दिया था. शिकायत के मुताबिक, इस काम के लिए गुप्ता को शर्मा की कंपनी को 4,25,000 रुपये का भुगतान करना था और उसमें से चार लाख रुपये दिए जा चुके हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शर्मा की कंपनी ने दो मई को ट्रेलर पर इंजन लादा लेकिन भुगतान में देरी की वजह से उसे यहां परेल यार्ड में नहीं पहुंचाया. उन्होंने कहा कि शर्मा ने पुलिस को बताया कि इंजन राजस्थान के एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है और लगभग 60,000 रुपये के बकाए के कारण उन्होंने इसकी आपूर्ति नहीं की है.
अधिकारी ने कहा, “ गुप्ता की शिकायत पर हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है.” उन्होंने कहा कि अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:-
"शिवसेना क्यों और BJP क्यों नहीं"? शरद पवार ने बागियों के हर सवालों का दिया जवाब
from NDTV India - Latest https://ift.tt/8fl5jir
Comments
Post a Comment