मिजोरम सरकार ने म्यांमार के नागरिकों का बायोमैट्रिक ब्यौरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू की

मिजोरम की सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद म्यांमार के नागरिकों का बायोमैट्रिक विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. म्यांमार में सेना के तख्तापलट करने के बाद फरवरी 2021 से म्यांमार के लगभग 30 हजार से ज्यादा नागरिक मिजोरम में शरण ले चुके हैं.

राज्य के गृह विभाग के विशेष कर्तव्य अधिकारी-संयुक्त सचिव डेविड एच ललथांगलियाना ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि बीते सप्ताह सभी 11 जिलों में म्यांमार के नागरिकों का बायोमैट्रिक विवरण दर्ज करने के लिए पायलट परियोजना शुरू की गई थी.

अप्रैल में गृह मंत्रालय ने मिजोरम और मणिपुर को अवैध प्रवासियों का बायोमैट्रिक विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/pJXbWdI

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन