खद क वधयक बतकर करनटक वधनसभ म घस वयकत गरफतर

बेंगलुरु: खुद को विधायक बताकर शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा के भीतर घुसे 72 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सदन में प्रवेश करने के बाद करीब 15 मिनट तक विधायकों के बीच घूमता रहा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान थिप्पेरूद्र के रूप में हुई है और वह स्वयं को सागर का विधायक बेलुर गोपालकृष्ण बताकर सदन में घुसा था.

उन्होंने बताया कि वह देवदुर्ग के विधायक कारेम्मा की सीट पर करीब 15 मिनट तक बैठा रहा. जब जद (एस) विधायक शरणागौड़ा कांदकुर को संदेह हुआ तो उन्होंने सदन के मार्शल को बुलाया. कांदकुर ने कहा, ‘‘जिस दिन सिद्धरमैया ऐतिहासिक बजट पेश कर रहे थे, यह ऐतिहासिक घटना हुई, कर्नाटक विधानसभा के इतिहास में पहली बार एक व्यक्ति चुपके से सदन में घुस आया.''

पुलिस उपायुक्त आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि आरोपी स्वयं को विधायक बताकर सदन में दाखिल हुआ. गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि सत्यता सामने आने के बाद मार्शल ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सदन में तैनात मार्शल के लिए सभी विधायकों को पहचानना मुश्किल है क्योंकि कई नये चेहरे हैं.

ये भी पढ़ें:-

NCP की जंग: ऐसे मामलों में चुनाव आयोग कैसे करता है फैसला? पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने बताया

"अजित पवार के NCP पर दावा ठोकने की जानकारी क्यों नहीं दी गई": शरद पवार का EC से सवाल

छगन भुजबल ने बताया आखिर अजित पवार ने सबसे क्यों छिपाई NCP चीफ बनने की बात



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GieusYb

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन