मेरठ के सरधना कोतवाली में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार सिपाही झुलसे
मेरठ के सरधना कोतवाली के अपराध निरीक्षण भवन में भीषण आग लग गई. आग लगने से थाने के चार सिपाही झुलस गए.आग लगने की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. पुलिस के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी और उसके बाद आग तेजी से फैली. सरधना कोतवाली में लगी आग को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. थाने से धुएं का गुबार निकलता भी नजर आया. आग की चपेट में आने से कांस्टेबल केशव अत्री और हेड कांस्टेबल सुमित राजोरा गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं आग बुझाने के दौरान थाने के ही मुंशी हेमेंद्र और एक अन्य सिपाही भी झुलस गए.
पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. बरामदे में मैस है, जहां पर खाना बनाया जा रहा था और वहां पर सिलेंडर थे. उन्होंने बताया कि सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली. इसके चलते सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते आग अचानक से पूरे बरामदे और अन्य कमरों में फैल गई.
उन्होंने बताया कि मालखाने में भी आग लगी है. आग पर काबू पा लिया गया है. आग से कितना नुकसान हुआ है इस बारे में अब पता लगाया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसे सिपाहियों को मेरठ भेजा जा रहा है. वहीं अन्य सिपाहियों का सराधना में ही इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें :
* यूपी में युवक ने पहले की बहन की सिर काटकर हत्या फिर कटा सिर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन, गिरफ्तार
* गोरखपुर में छात्रों ने की DDU के रजिस्ट्रार की पिटाई, कुलपति के साथ भी हुई धक्कामुक्की, FIR दर्ज
* सरकार के पास जरूरतमंद के इलाज के लिए धन की कमी नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ
from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZNK3bD6
Comments
Post a Comment