जधपर म फर गरमय पनय क पयऊ ममल एक समज क लग न कलकटरट क ओर कय कच भर पलस बल तनत
जोधपुर में पूनिया की प्याऊ मामला एक बार फिर गरमा गया है. इस मामले को लेकर एक समाज के लोगों की रविवार को महापंचायत हुई. इसके बाद समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया है. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. हालात यहां तक पहुंच गए थे कि दो पक्षों के बीच पथराव भी हो चुका है. ऐसे में इस मामले में प्रशासन सतर्क है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
जोधपुर के अरणा-झरना में रविवार को एक समाज के लोगों की महापंचायत का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज के लोगों ने जोधपुर कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने का निर्णय लिया. महापंचायत के बाद 100 से अधिक वाहनों में सवार होकर समाज के लोग जोधपुर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए.
वहीं मामले की गंभीरता और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है. साथ ही आरएसी के जवानों को भी लगाया गया है. स्थिति से निपटने के लिए आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.
बता दें कि जोधपुर के केरू गांव में सरकारी जमीन पर पौधे लगाने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद है. एक पक्ष ने इस जमीन पर पौधे लगाए तो दूसरे पक्ष ने जेडीए के बाहर धरना देकर अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी. इसी बीच किसी ने पौधे उखाड़ दिए, जिसके बाद पौधे लगाने वाले पक्ष ने इसका विरोध किया. वहीं 30 जून को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे. पथराव के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा था. कुछ लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थी.
ये भी पढ़ें :
* राजस्थान के सीकर में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में हुआ जलभराव
* राजस्थान : सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी में अंडरपास में डूबने से किशोर की मौत
* राजस्थान में 'छत्तीसगढ़ फॉर्मूला' की अटकलों के बीच सचिन पायलट ने विधायकों-समर्थकों से की मुलाकात
from NDTV India - Latest https://ift.tt/JrIYgEo
Comments
Post a Comment