Mumbai Airport बना दुनिया का चौथा सबसे पसंदीदा एयरपोर्ट

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रतिष्ठित सूची में चौथा स्थान हासिल किया है. Travel + Leisure यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख पत्रिका है. पत्रिका ने हाल ही में पाठकों की राय के आधार पर 10 पसंदीदा एयरपोर्ट की लिस्ट जारी की है. इसमें मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) को चौथा स्थान मिला है. इसका मतलब यह है कि दुनिया के सभी एयरपोर्ट में मुंबई एयरपोर्ट चौथा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एयरपोर्ट है. 

गौर करने वाली बात ये है कि मुंबई एयरपोर्ट एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट है, जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई है. यह उपलब्धि हवाई यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा के साथ लगातार असाधारण यात्रा अनुभव देने की CSMIA की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. हाल के दिनों में, इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांजेशन सेंटर से आगे बढ़कर डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित हुए हैं. इनमें CSMIA शॉपिंग, फूड्स और एंटरटेंमेंट के ऑप्शन समेत तमाम सुविधाओं के साथ अपनी सेवाएं दे रहा है. इसके अलावा CSMIA भारतीय संस्कृति को भी शानदार तरीके से प्रदर्शित करता है. एयरपोर्ट अब ट्रैवलर हार्बर की सुविधा भी दे रहा है.

Travel + Leisure ने दुनिया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सेस, चेक इन, सिक्योरिटी, रेस्टोरेंट्स, बार, शॉपिंग और डिजाइन के पैमाने पर रेटिंग देने को कहा था. फाइनल स्कोर के औसत के आधार पर एयरपोर्ट की रैंकिंग तैयार की गई. 

4ll1snhg

हर साल इस सर्वे के लिए Travel + Leisure अपने पाठकों से दुनियाभर में अपने यात्रा अनुभवों, टॉप होटलों, रिसॉर्ट, शहरों, आईलैंड, क्रूज, स्पा, एयरलाइंस वगैरह पर राय मांगती है. इस साल लगभग 65,000 T+L पाठकों ने सर्वे में हिस्सा लिया. कोरोना से पहले हुए सर्वे की तुलना में इसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. सर्वे के लिए 8000 से ज्यादा प्रॉपर्टी (होटल, शहर, रिसॉर्ट, क्रूज...) पर कुल 685,000 से ज्यादा वोट पड़े.

Travel + Leisure की लिस्ट में चौथा स्थान मिलने पर CSMIA ने कहा, "हम इस मान्यता के लिए बहुत सम्मानित और आभारी हैं. यह ने सिर्फ CSMIA के लिए एक प्रशंसा है, बल्कि हमारी टीमों की कड़ी मेहनत और समर्पण का एक नतीजा भी है."

बता दें कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) का मैनेजमेंट अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा किया जाता है. AAHL अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है. AAHL एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) उद्यम है. 


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/X39lAOC

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

Fighter Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई फाइटर, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस का आया सोशल मीडिया रिव्यू