बिहार : औरंगाबाद जिले में पोखर में डूबने से दो सगे भाईयों सहित पांच बच्चों की मौत

औरंगाबाद में आहर (पोखर) में डूबकर पांच बच्चों की मौत हो गई. इनमें दो बच्चे सगे भाई थे. राखी बंधवाने के बाद बच्चे खेलने निकले और आहर में नहाने लगे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. यह घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में हुई. सभी बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे.

मृत बच्चों की पहचान अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, उदय यादव के ही दस वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, सुरेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं योगेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि सभी बच्चे दोपहर बाद करीब तीन बजे आहर में स्नान करने गए थे. वे वहां इस दौरान डूब गए. बच्चों के साथ गए अन्य बच्चों ने हंगामा किया तब ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. ग्रामीणों ने आहर में कूदकर बच्चों को निकाला और चिकित्सकों को दिखाया जहां उनके मृत होने की पुष्टि की गई. 

घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को लेकर कासमा, रफीगंज एवं मदनपुर पथ को जाम कर दिया है. जिससे यातायात प्रभावित हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कासमा की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने में जुटी हुई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1pRenIX

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन