नाइजर से फ्रांस की मदद से निकले करीब 10-15 भारतीय, नाइजर में मौजूद सभी 250 भारतीय सुरक्षित

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट के बाद सैन्य शासन लागू है। राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को अपदस्थ कर दिया गया और उनके ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बंदी बना लिया है. इधर गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि फ्रांस ने नाइजर से अपने 560 नागरिकों समेत जिन 992 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित निकाला है उसमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल है. 

भारत में फ़्रांस के राजदूत ने ट्वीट कर  इस बात की जानकारी दी. नाइजर से फ़्रांस के नागरिक जिन फ़्लाइट्स से निकल रहे थे ऐसी जानकारी है कि उन्हीं फ़्लाइट्स से क़रीब 10-15 भारतीय भी निकले हैं. इनमें कुछ बिज़नेसमैन हैं जो वहां फंस गए थे. हालात अभी सामान्य बताया जा रहा है. कई देशों के फ़्लाइट सेवा बहाल हुई है. लैंड बार्डर भी खुला है. अधिकतर भारतीय अभी वहीं हैं.  बागची ने कहा कि नाइजर में 250 भारतीय अभी हैं. हालात सामान्य हैं. दूतावास उनके संपर्क में हैं. 10-15 को निकाला गया है.

ये भी पढ़ें:-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0Kb42LN

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन