श्रीनगर में जी-20 के सफल आयोजन के बाद कश्मीर में विदेशी पर्यटकों का आगमन बढ़ा
श्रीनगर में साल के शुरुआती पांच महीनों में 18 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आये, जो पिछले तीन दशकों में सर्वाधिक संख्या है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जी-20 के सफल आयोजन ने कश्मीर घाटी के बारे में पर्यटकों के बीच अधिक रुचि पैदा की.
थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के पर्यटकों के अलावा इटली, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों से भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने भी इस मौसम में कश्मीर की यात्रा की.
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में मई में आयोजित जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के सफल आयोजन के चलते यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है. पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सचिव सैयद अबीद राशीद शाह ने कहा, ''जी20 की अपार सफलता से दुनिया ने हमारी वास्तविक पर्यटन क्षमता को देखा है. जी20 देशों के राजनयिकों, प्रतिनिधियों और उच्चायुक्तों ने जम्मू-कश्मीर के आतिथ्य व गर्मजोशी का अनुभव किया.''
ये भी पढ़ें:-
लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच पास हुआ दिल्ली सेवा बिल
दिल्ली सेवा बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, राघव चड्ढा ने बताया - "संवैधानिक पाप"
दिल्ली सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाया गया सेवा विधेयक : अमित शाह
from NDTV India - Latest https://ift.tt/LvJNOUI
Comments
Post a Comment