बुलंदशहर में ट्रक और बस की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 9 घायल
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 9 लोग घायल हो गए.
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान बुलंदशहर से आगे अडौली तिराहे पर दिल्ली की तरफ मुड़ रही थी, तभी उधर से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी.
जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में शामिल दोनों गाड़ियां कब्जे में ले ली गई हैं और मौके पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
ये भी पढें:-
"खाता ही नहीं खुलेगा": लोकसभा चुनाव 2024 में सपा के प्रदर्शन को लेकर योगी आदित्यनाथ का पूर्वानुमान
हरियाणा में शांति के लिए आगे आए खाप और किसान संगठन, बैठक कर भाईचारे की अपील की
from NDTV India - Latest https://ift.tt/LId2kFU
Comments
Post a Comment