'अखंडा' के डायरेक्टर ला रहे हैं एक और मसाला एक्शन फिल्म, टीजर मचा चुका है धमाल, सावधान बॉलीवुड हिंदी में भी होगी रिलीज

'अखंडा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, मास मेकर बोयापति श्रीनु ने मास एक्शन एंटरटेनर 'स्कंद' के लिए उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ जुगलबंदी की है. इस फिल्म में राम पोथिनेनी को बिल्कुल अलग रूप में पेश किया गया है. फिल्म के पोस्टर में भी राम पोथिनेनी को एकदम एक्शन अंदाज में देखा जा सकता है. टीम ने एक विशाल सेट पर लीड जोड़ी के साथ आखिरी गाने की शूटिंग खत्म की है. इसके साथ ही, स्कंद की पूरी शूटिंग खत्म हो गई है. फिल्म के सेट से लेटेस्ट फोटो में राम पोथिनेनी और श्रीलीला फैंसी ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं और वे निर्देशक बोयापति श्रीनु और निर्माता श्रीनिवास चित्तूरी के साथ पोज दे रहे हैं

lfrvqc6

अब मेकर्स के पास फिल्म को प्रमोट करने के लिए काफी समय मिल गया है. पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी तेजी से हो रहा है. 'स्कंद' एक पैन इंडिया प्रोजेक है. इसलिए फिल्म को इसे देश भर की अन्य भाषाओं में जोर-शोर से प्रचारित करना चाहते हैं. जबकि टीजर और टाइटल की झलक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, पहला सिंगल नी चुट्टू चुट्टू चार्टबस्टर है. एस थमन द्वारा गाया गया गाना सभी संगीत चार्ट में शीर्ष पर है. राम और श्रीलीला ने अपने डांस से सबका दिल जीता है.

फिल्म जी स्टूडियो साउथ और पवन कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. 'स्कंद' दुनिया भर में 15 सितंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर बोयापति श्रीनू हैं और लीड रोल में राम पोथिनेनी और श्रीलीला नजर आएंगे.
 

गदर 2 का रिव्यू: देखें वीडियो



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8SEDKks

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन