यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी फिल्म 'जेलर' देखेंगे रजनीकांत

साउथ इंडस्ट्री के 'थलाइवा' रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की दुनिया में धूम मची है. रजनीकांत भी अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब शनिवार को मेगास्टार रजनीकांत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में अपनी ही फिल्म देखेंगे.

हाल ही में मीडिया इंटरैक्शन के दौरान साउथ सुपरस्टार ने इस बात की जानकारी शेयर की है. उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. उन्होंने कहा कि वे यूपी आए हुए हैं. शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी फिल्म भी देखने जा रहे हैं. रजनीकांत ने कहा कि उनकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, क्योंकि सब ऊपरवाले की दुआ है. 

बता दें कि रजनीकांत पॉलिटिक्स में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं. इसी के साथ वे फिल्मों में भी लगातार अपनी एक्टिवनेस दिखा रहे हैं. 

रजनीकांत की बात करें तो वे 72 साल के हो चुके हैं. उनकी तमिल फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई. इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 8 दिनों में दुनियाभर में 470 करोड़ की कमाई कर ली है. ये आंकड़े अपने आप में ही रजनीकांत की लोकप्रियता और उनकी सक्सेस को बयां कर रहे हैं. 


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9KNBkf4

Comments

Popular posts from this blog

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, जिला कांग्रेस कमेटियां भी करेंगी साफ सफाई

2024 की जंग में पिछड़ों का मसीहा कौन? PM मोदी ने 'कर्पूरी कार्ड' से INDIA अलायंस को कर दिया बेचैन