महाराष्ट्र : अरब सागर में डूबती नाव से सात मछुआरों को बचाया गया
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर के तट पर डूबती हुई नाव से सात मछुआरों को बचाया गया. भारतीय तटरक्षक बल (ICJ) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नाव 17 अगस्त को डूबी थी तथा उसका अवशेष आज सुबह रायगढ़ जिले के दिवेआगर तट पर बहता हुआ पाया गया.
उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार को शाम करीब चार बजे दिघी अदगांव के पास उस वक्त हुई थी, जब सात मछुआरों का एक दल अपनी नाव 'बाना सागर' को लेकर समुद्र के भीतर नौ मील तक चला गया था. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही नाव डूबने लगी, आसपास मौजूद गुजरात के दो ट्रॉलर ने सातों मछुआरों को बचा लिया.
अधिकारी के अनुसार, जब तक तट रक्षक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को नाव को नहीं बचाया जा सका था. अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह नाव का अवशेष दिवेआगर के तट पर बहता हुआ पाया गया.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/4Udv0WQ
Comments
Post a Comment